हैदराबाद में मजदूरी के दौरान भीलमा गांव के युवक की मौत, घर में पसरा मातम

Location: कांडी

कांडी प्रतिनिधि : प्रखंड क्षेत्र के बलियारी पंचायत अंतर्गत भीलमा गांव के पखनाहा टोला निवासी युवक संतोष सिंह (पिता – नंदकिशोर सिंह) की हैदराबाद में काम करने के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि उनके शव के अगले दिन गांव पहुंचने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार संतोष सिंह प्रोटेक्स सिक्योरिटी कंपनी के माध्यम से सर्फ एक्सल कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे। काम के दौरान किस परिस्थिति में उनकी मौत हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। बेटे की असमय मौत की खबर सुनकर वृद्ध पिता नंदकिशोर सिंह, माता सबितर देवी, पत्नी सिंकू देवी, पुत्र कुंदन कुमार (12 वर्ष) एवं पुत्री मोही कुमारी (14 वर्ष) का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में रोजगार के पर्याप्त साधन नहीं होने के कारण स्थानीय युवक लगातार बाहरी राज्यों में काम की तलाश में पलायन कर रहे हैं। वहां अक्सर उन्हें खतरनाक परिस्थितियों में काम करना पड़ता है, जिसके चलते दुर्घटनाओं व मौत की खबरें आती रहती हैं। पैसे कमाने के उद्देश्य से गए मजदूर कई बार कफन में लिपटकर घर लौट आते हैं।

सरकार और प्रशासन के दावों के बावजूद प्रखंड क्षेत्र से मजदूरों का दूसरे राज्यों की ओर पलायन नहीं रुक पा रहा है। राज्य से बाहर मजदूरों की मौत की यह पहली घटना नहीं है। हर बार की तरह शोक संवेदना व्यक्त करने और मुआवजा दिलाने की औपचारिकताएं तो पूरी होती हैं, लेकिन बेरोजगारी और मजबूर पलायन जैसे मूल कारणों पर ध्यान नहीं दिया जाता।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!