हासनदाग से 100 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

Location: Meral

मेराल: पवित्र श्रावण मास के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के हासनदाग गांव से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हो रहे 100 श्रद्धालु कांवरियों का गुरुवार को सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समाजसेवी एवं भावी मुखिया प्रत्याशी भारदुल विश्वकर्मा के पुत्र मुन्ना विश्वकर्मा और अमन विश्वकर्मा ने श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनकी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में समाजसेवी भारदुल विश्वकर्मा ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा कठिन होने के साथ-साथ आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। कांवरियों की सेवा और सम्मान करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सफल यात्रा तथा गांव में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
देवघर रवाना होने को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर “बोल बम” के जयघोष के साथ कांवरियों का जत्था पूरे उत्साह से देवघर के लिए रवाना हुआ। ग्रामीणों ने भी श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।
इस अवसर पर विजय चौधरी, लव चौबे, अंबिका विश्वकर्मा, सुमेर चौधरी, सुकन चौधरी, संजय चौधरी सहित गांव के कई समाजसेवी, वार्ड सदस्य एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक, सीसीटीवी व सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

    स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक, सीसीटीवी व सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

    मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाकर भेजा गया जेल

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाकर भेजा गया जेल

    डायन-बिसाही के संदेह में युवक की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

    डायन-बिसाही के संदेह में युवक की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

    हासनदाग से 100 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

    हासनदाग से 100 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

    हासनदाग पंचायत से 105 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, मुखिया ने किया सम्मानित

    हासनदाग पंचायत से 105 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, मुखिया ने किया सम्मानित
    error: Content is protected !!