हासनदाग में नाग पंचमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

Location: Meral

मेराल। प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत हासनदाग गांव में नाग पंचमी के पावन अवसर पर सोमवार को धार्मिक श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली और भगवान शिव व नाग देवता का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
नाग पंचमी के मुख्य आयोजन से पहले केवाल टोला स्थित शिव मंदिर परिसर में 12 घंटे का अखंड संकीर्तन आयोजित किया गया। अखंड संकीर्तन की पूर्णाहुति के बाद सोमवार सुबह मुख्य धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। इसके बाद शिव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए।
श्रद्धालु पारंपरिक गीतों और जयकारों के साथ यूरिया नदी के प्रसिद्ध कोरवाडीह संगम तट पहुंचे। वहां आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया। जल भरने के बाद श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए पुनः केवाल टोला स्थित शिव मंदिर पहुंचे।
मंदिर परिसर में भगवान शिव और नाग देवता पर पवित्र जल अर्पित कर जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, दूध और फूल चढ़ाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर महाआरती की गई और भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
कलश यात्रा में स्थानीय ग्रामीणों के साथ युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समाजसेवी सह भावी मुखिया प्रत्याशी भरदुल विश्वकर्मा द्वारा कलश उपलब्ध कराया गया। वहीं कई समाजसेवियों की ओर से रास्ते में श्रद्धालुओं के लिए शरबत और जलपान की व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष बीडीसी नंदू चौधरी, सचिव संतोष कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष उपेंद्र चंद्रवंशी, राजबली चौधरी, समाजसेवी मुबारक अंसारी, पलटन चौधरी, द्वारिका चौधरी, राजेंद्र चौधरी, पूर्व मुखिया दुखन चौधरी, हरेंद्र चौधरी, रमेश चंद्रवंशी, राजेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन से पूरे गांव में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और नाग देवता की पूजा-अर्चना कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    नागपंचमी पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ऐतिहासिक भीड़ में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    नागपंचमी पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ऐतिहासिक भीड़ में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज में चोरी, मुख्य द्वार समेत कई कमरों के ताले तोड़े

    शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज में चोरी, मुख्य द्वार समेत कई कमरों के ताले तोड़े

    हासनदाग में नाग पंचमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

    हासनदाग में नाग पंचमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

    गढ़वा में आज भी जीवंत है नाग पंचमी की अनोखी परंपरा, महावीर झंडे के साथ निकलता है जुलूस

    गढ़वा में आज भी जीवंत है नाग पंचमी की अनोखी परंपरा, महावीर झंडे के साथ निकलता है जुलूस

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    error: Content is protected !!