हासनदाग पंचायत से 105 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, मुखिया ने किया सम्मानित

Location: Meral

मेराल: हासनदाग पंचायत की मुखिया फुलमंती देवी ने गुरुवार को बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हो रहे 105 कांवरियों के जत्थे का जलपान कराकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
गांव के प्रसिद्ध देवी धाम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुखिया फुलमंती देवी ने बाबा बैद्यनाथ से गांव, समाज और क्षेत्र की खुशहाली, सुख-समृद्धि तथा शांति की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर, बाबा बासुकीनाथ धाम सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए रवाना हुआ।
कार्यक्रम में देवनाथ चौधरी, छठन चौधरी, हीरा चौधरी, बिंदेश्वर चौधरी, देव कुमार पासवान, उपाध्यक्ष राम, सुरेंद्र चौधरी, अंबिका चौधरी, रामकिशन चौधरी, सुमेर चौधरी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं को शुभकामनाओं के साथ विदा करने वालों में मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी, बीडीसी नंदू चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामनरेश चौधरी, पूर्व बीडीसी सुदर्शन विश्वकर्मा, उपमुखिया अविनाश चौबे, रंजीत चौबे, अनिल चौधरी, संतोष चौधरी, रमेश चंद्रवंशी, शिवदत्त चौधरी, विनोद चौधरी, राजेंद्र चौधरी, शंभू शाह, अरकेश चंद्रवंशी, विजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा प्रारंभ की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक, सीसीटीवी व सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

    स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक, सीसीटीवी व सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

    मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाकर भेजा गया जेल

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाकर भेजा गया जेल

    डायन-बिसाही के संदेह में युवक की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

    डायन-बिसाही के संदेह में युवक की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

    हासनदाग से 100 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

    हासनदाग से 100 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

    हासनदाग पंचायत से 105 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, मुखिया ने किया सम्मानित

    हासनदाग पंचायत से 105 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, मुखिया ने किया सम्मानित
    error: Content is protected !!