हर योग्य वोटर का नाम मतदाता सूची में जोड़ना प्राथमिकता : डीसी

Location: Garhwa

गढ़वा : जिले का हर योग्य वोटर का नाम मतदाता सूची से जुड़े तथा वह लोकतंत्र की मजबूती में सहभागी बनते हुए वोट करे। यह हमारी प्राथमिकता में शामिल है। नए व छूटे मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा चुका हे। अब आज जिले में नाम जांचों अभियान चलाया जाएगा। सभी मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जांचे तथा इसे इंटरनेट मीडिया पर शेयर करें।
उक्त बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर ने बुधवार को समाहरणालय के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने बताया कि आज जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन किया जाएगा।

यहां बीएलओ उपस्थित रहेंगे। सभी मतदाता अपने अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम जांचे तथा इसे आनलाइन वोटर हेल्पलाइन एप के माध्य से इंटरनेट मीडिया पर हैशटैग नाम जांचों के साथ पोस्ट करें। डीसी ने बताया कि जिले में मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो इसके लिए हर बिंदु पर नजर रखी जा रही है तथा इसमें सुधार के उपाय ढूंढे जा रहे हैं।

पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय आदि उपस्थित थे।

इसके पूर्व उपायुक्त ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों के साथ बैठक की तथा नाम जांचों अभियान को सफल बनाने में हर संभव मदद करने की अपील की। उन्होंने सभी से मतदाता सूची में योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ने एवं अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की बात कही।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!