हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मटका फोड़ प्रतियोगिता में जय भवानी संघ बना विजेता

Location: Manjhiaon

मझिआंव/बरडीहा। मझिआंव व बरडीहा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कहीं यह पर्व शनिवार को तो कहीं रविवार को भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुआ। नगर पंचायत मझिआंव के प्रसिद्ध राधाकृष्ण मंदिर परिसर में रविवार को मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व मंदिर के महंत केशव नारायण दास ने किया।

मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रविवार अहले सुबह से ही भजन-कीर्तन और महिला श्रद्धालुओं द्वारा सोहर गीतों की गूंज पूरे मंदिर परिसर में सुनाई दे रही थी।

मटका फोड़ प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र

हर वर्ष की भांति इस बार भी मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें तीन टीमों ने भाग लिया – जय भवानी संघ (मझिआंव खुर्द), बाहुबली टीम और नवदीप संघ।

पहली ही कोशिश में मझिआंव खुर्द की जय भवानी संघ टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मटका फोड़ प्रतियोगिता जीत ली। इस दौरान टीम के प्रतिभागी प्रिंस चंद्रवंशी ने फिल्मी अंदाज में मानव श्रृंखला बनाकर ऊपर चढ़ाई की और मटका फोड़ दिया। श्रृंखला बिगड़ने के बावजूद उन्होंने जोखिम उठाते हुए रस्सी पर बने रहकर अपनी एक्टिंग जारी रखी। उनके इस साहस और प्रदर्शन पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और “कृष्ण भगवान” के जयकारों के साथ उन्हें शाबाशी दी।
हालांकि प्रतियोगिता की अन्य दोनों टीमें (बाहुबली टीम और नवदीप संघ) को मौका नहीं मिल सका।

विजेता टीम “जय भवानी संघ” में सोनू तिवारी, अंकेश कुमार, गुड्डू ठाकुर, आलेख, अमित, बिरजू, गोलू सिंह, जानू, बूचून, रोहित, मंटू, अभिनव मोहित, नेपाली शाहिद समेत अन्य सदस्य शामिल रहे।

रात 12 बजे जन्मोत्सव पर उमड़ी भीड़

ज्यों ही रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हुआ, मंदिर परिसर घंटे-घड़ियाल और ढोल-नगाड़ों से गूंज उठा। महिला श्रद्धालुओं ने सोहर गीत गाए और “जय कन्हैया लाल की, मदन गोपाल की” जैसे नारे गूंजने लगे। श्रद्धालुओं ने भगवान के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद आरती और महाप्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर महंत केशव नारायण दास के अलावा नागेंद्र सिंह, विनय पाठक, प्रदीप चंद्रवंशी, प्रेमानंद त्रिपाठी, एस.एन. त्रिपाठी सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!