हज यात्रा पर रवाना हुए चेचरिया निवासी हाजी अजमेरुल्लाह खान और उनकी पत्नी, जुलूस निकालकर दी गई विदाई

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर। नगर पंचायत क्षेत्र के चेचरिया गांव निवासी हाजी अजमेरुल्लाह खान एवं उनकी पत्नी तब्बसुम निशा हज यात्रा पर मक्का-मदीना के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और गले मिलकर भावभीनी विदाई दी।

गौसिया मस्जिद, विशुनपुर से गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया, जो जामिया इस्लामिया जब्बरिया मदरसा मुख्य पथ से होते हुए हेन्हों मोड़ तक गया। इसके बाद वे निजी वाहन से कोलकाता के लिए रवाना हो गए। वहां से वे 25 मई को हवाई जहाज द्वारा मक्का-मदीना के लिए उड़ान भरेंगे।

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने जायरीनों से हज यात्रा के दौरान अपने हक में और मुल्क के अमन-चैन, खुशहाली व तरक्की के लिए दुआ करने की अपील की। रवाना होने से पूर्व जायरीन ने पैदल ही गांव के घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और सबका आशीर्वाद लिया।

मौके पर अनुमंडल सदर, सलाहुद्दीन खान, कलाम खान, युवा समाजसेवी महमूद आलम, मौलाना एजाज अंजुम, आमीन खान, पप्पू सौदागर, नसरुल्लाह खान, तस्लीम खान, मौलाना मोख्तार, हाफिज असरफ, मौलाना अब्दुल कादिर, हाजी मंजर आलम, अरशुद्दीन खान, आजाद जैदी, महताब साह, आवेश खान समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!