स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक, सीसीटीवी व सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

Location: Shree banshidhar nagar


बंशीधर नगर: अनुमंडल कार्यालय के सभागार में गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सत्येंद्र नारायण सिंह की अध्यक्षता में स्वर्ण व्यवसायियों के साथ सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों और स्वर्ण व्यवसायियों के बीच सुरक्षा उपायों एवं आपसी समन्वय पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने सभी स्वर्ण व्यवसायियों को अपनी दुकानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे एवं सायरन अनिवार्य रूप से लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की नियमित निगरानी की जाए तथा उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में जांच में सहायता मिल सके।
उन्होंने व्यवसायियों को ग्राहकों को सोने-चांदी के आभूषण या अन्य कीमती सामान दिखाते समय पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी। साथ ही सामान देने और वापस लेने के दौरान उसकी गिनती अवश्य करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने का निर्देश दिया।
एसडीपीओ ने कहा कि यदि दुकान के आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने पुलिस और स्वर्ण व्यवसायियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।
बैठक में बंशीधर नगर पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, भवनाथपुर पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह, बंशीधर नगर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, महिला थाना प्रभारी रुक्मिणी कुमारी, धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत, रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार सिंह, बिशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन, केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी, खरौंधी थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम, हरिहरपुर ओपी प्रभारी नसीम अंसारी सहित अनुमंडल क्षेत्र के कई स्वर्ण व्यवसायी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक, सीसीटीवी व सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

    स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक, सीसीटीवी व सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

    मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाकर भेजा गया जेल

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाकर भेजा गया जेल

    डायन-बिसाही के संदेह में युवक की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

    डायन-बिसाही के संदेह में युवक की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

    हासनदाग से 100 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

    हासनदाग से 100 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

    हासनदाग पंचायत से 105 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, मुखिया ने किया सम्मानित

    हासनदाग पंचायत से 105 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, मुखिया ने किया सम्मानित
    error: Content is protected !!