स्वर्गीय रामप्रसाद सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: प्रशासन बनाम जनप्रतिनिधि मैच में जनप्रतिनिधियों की टीम विजयी

Location: कांडी

कांडी। लमारी कला पंचायत के हरिगांव बस स्टैंड स्थित खेल मैदान में चल रहे स्वर्गीय रामप्रसाद सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत बुधवार को प्रशासन बनाम जनप्रतिनिधियों की टीम के बीच आकर्षक मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर जनप्रतिनिधियों की टीम ने पहले फील्डिंग का निर्णय लिया।

प्रशासन की टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में 127 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में जनप्रतिनिधियों की टीम ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 8 ओवर में 128 रन बनाकर मैच जीत लिया। जनप्रतिनिधियों की ओर से इजहार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंद में 43 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के शामिल थे। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। राहुल सिंह ने 11 गेंद में 35 रन (4 छक्का, 2 चौका) और मनीष ने 11 गेंद में 36 रन (लगातार 4 छक्के) का योगदान दिया।

प्रशासन की टीम की ओर से सुजीत ने 13 गेंद पर 28 रन और थाना प्रभारी अशफाक आलम ने 22 गेंद में 27 रन (4 चौका, 1 छक्का) बनाए।

मैच के दौरान पंकज कुमार मिश्रा ने बॉल-टू-बॉल कमेंट्री कर दर्शकों को बांधे रखा। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय, कांडी थाना प्रभारी अशफाक आलम, बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश सिंह, प्रखंड प्रमुख नारायण यादव, जिला पार्षद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, विभिन्न पंचायतों के मुखिया प्रतिनिधि, बीडीसी सदस्य और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!