स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा सगमा प्रखंड, सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में फहराया तिरंगा

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सगमा प्रखंड में देशभक्ति का उल्लास चरम पर रहा। सुबह से ही स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकालते नजर आए। प्रखंड के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में तिरंगा ध्वज फहराया गया।

प्रखंड कार्यालय सह अंचल कार्यालय में प्रमुख अजय साह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसी तरह बीरबल गांव स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में जिप सदस्य अंजू यादव, मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, प्रमुख अजय साह और प्रधानाध्यापक प्रत्युष दुबे ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। पंचायत सचिवालय कटहर कला में मुखिया कलावती देवी, पंचायत सचिवालय सगमा में मुखिया तेजलाल राम, पंचायत सचिवालय घघरी में मुखिया सरोज देवी, पंचायत सचिवालय शोनडीहा में मुखिया अनिता देवी तथा पंचायत सचिवालय बीरबल में मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा और जिप सदस्य अंजू यादव ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया।

सगमा गांव स्थित उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक हेमंत यादव ने ध्वजारोहण किया। वहीं, भाजपा प्रखंड कार्यालय में मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव और झामुमो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष डॉ. हरिदास यादव ने तिरंगा फहराया। इसके अलावा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी ध्वजारोहण किया गया

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!