Location: Garhwa
गढ़वा : सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित सोशल वर्कर संस्था द्वारा मंगलवार को 85वां ‘फूड फॉर हंगर’ सप्ताहिक भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण के उद्देश्य से हर मंगलवार किया जाता है।
इस सप्ताह का भंडारा विशेष रहा क्योंकि यह विश्वजीत सोनी (म्यूजिक महल) के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। उनके परिवार ने न केवल सेवा कार्य में हिस्सा लिया, बल्कि संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए आगे भी जुड़ने की इच्छा जताई।
संस्था के शुभम केशरी ने बताया कि सोशल वर्कर संस्था सिर्फ भोजन वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, रक्तदान, स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण जैसे कई सामाजिक अभियानों में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग तक सेवा पहुंचाना है।
अगर कोई व्यक्ति इस अभियान में शामिल होकर अपने विशेष अवसर (जन्मदिन, पुण्यतिथि आदि) को सेवा के रूप में मनाना चाहता है, तो संस्था से 9523123674 (शुभम केशरी) पर संपर्क कर सकता है।
कार्यक्रम में संचालक आकाश केसरी, अनमोल कश्यप, यश गुप्ता, पीयूष गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी अंशु कांस्यकार उपस्थित रहे।











