Location: Manjhiaon
मझिआंव प्रखंड के पुरहे गांव में सैनिक श्यामदेव यादव की मां तेतरी देवी का ब्रह्म भोज शुक्रवार को आयोजित किया गया। तेतरी देवी, पुरहे निवासी जूठन यादव की पत्नी थीं।
ब्रह्म भोज कार्यक्रम में प्रांतीय यादव महासभा के गढ़वा जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद यादव सहित कई पदाधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। इस मौके पर महासभा के जिला सचिव बालमुकुंद यादव, विष्णु प्रसाद यादव, जूठन यादव, एएसआई श्याम सुंदर यादव, सोना बच्चा यादव, सैनिक श्यामदेव यादव, संतोष यादव, कामता ठाकुर, बबलू ठाकुर, रवि शंकर यादव, लाल बहादुर यादव समेत यादव समाज के बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने दिवंगत तेतरी देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।











