Location: Garhwa
गढ़वा : भाजपा गढ़वा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कार्यालय पिंडरा, गढ़वा में सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अभियान की जिला प्रभारी सह मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह शामिल हुईं।
कार्यशाला में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए 14 प्रकार के प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाए गए। सेवा सेतु अभियान के लिए संतोष दुबे एवं आद्याशंकर पाण्डेय, आशीर्वाद का दीपक के लिए मनोज जायसवाल एवं ओमप्रकाश गुप्ता, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत के लिए रामाशीष तिवारी एवं पवन कुमार, जननी सेवा गाथा के लिए मधुलता कुमारी एवं अनीता गुप्ता, आंगन का उत्सव के लिए हरेंद्र दुबे एवं कंचन जायसवाल, कहानी बदलाव की के लिए रघुराज पाण्डेय एवं रामप्रताप साव, विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए मुकेश चौबे एवं अरविंद पटवा, सेवा ज्योति यात्रा के लिए अरविंद तुफानी एवं सुरेंद्र राम, बड़नगर से वाराणसी जल जन सेवा संकल्प यात्रा के लिए डॉ. लालमोहन एवं विकास तिवारी, सेवा मेरा योगदान के लिए सुरेंद्र विश्वकर्मा एवं अविनाश पासवान, रंगोली राष्ट्र-घर घर से राष्ट्र तक आभार एवं संकल्प रंगोली के लिए मीना गुप्ता एवं पार्वती सिंह, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के लिए मुरली श्याम सोनी एवं उमेश कश्यप, जनसेवक महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट के लिए कृष्णा कुशवाहा एवं सुप्रित केशरी तथा मोटरसाइकिल यात्रा के लिए धनंजय गौड़ एवं अशोक केशरी को प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सीमा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में अपने जीवनकाल में समाज के लिए अनेक कार्य किए हैं। उनका जीवन समाज एवं राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित रहा है। भाजपा कार्यकर्ता सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन समाज को समर्पित रहा है। भाजपा कार्यकर्ता सेवा संकल्प अभियान को गढ़वा जिले के कोने-कोने तक और जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। अभियान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिला प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बदौलत भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं राष्ट्र समर्पण के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे।
कार्यशाला में पूर्व सांसद घुरण राम, प्रदेश आमंत्रित सदस्य विनय चौबे, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, जिला महामंत्री जितेंद्र प्रसाद, मुकेश चौबे सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।











