सुदूरवर्ती गांवों में पहुंची संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स, 80 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच

Location: कांडी

कांडी। स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों तक चिकित्सा सेवा पहुंचाने के उद्देश्य से एसबीआई फाउंडेशन एवं रोज संस्था द्वारा संचालित संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स के तहत गुरुवार को कांडी प्रखंड से करीब 48 किलोमीटर दूर स्थित गांवों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 80 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
मोबाइल मेडिकल टीम ने ग्राम सनी एवं खुटहेरिया के भारत पहाड़ी टोला में शिविर लगाकर ग्रामीणों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान ब्लड शुगर, ईसीजी एवं टाइफाइड की जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया तथा जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
शिविर के दौरान चिकित्सकों ने ग्रामीणों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। साथ ही स्वच्छता, संतुलित आहार और समय पर उपचार के महत्व के प्रति जागरूक किया।
ग्रामीणों ने बताया कि सुदूरवर्ती क्षेत्र होने के कारण उन्हें नियमित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने में परेशानी होती है। ऐसे में गांव तक पहुंच रही मोबाइल मेडिकल यूनिट उनके लिए काफी राहतकारी साबित हो रही है।
ग्रामीणों ने एसबीआई फाउंडेशन एवं रोज संस्था की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का नियमित आयोजन होना चाहिए, ताकि सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयों की सुविधा मिलती रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    उपायुक्त के निर्देश पर ओबरा स्कूल की जांच, एमडीएम में मिली अनियमितता

    उपायुक्त के निर्देश पर ओबरा स्कूल की जांच, एमडीएम में मिली अनियमितता

    गुरु पूर्णिमा पर संस्कार भारती ने किया ‘कला गुरु सम्मान’संगीत साधक डॉ. लालमोहन मिश्रा का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन

    गुरु पूर्णिमा पर संस्कार भारती ने किया ‘कला गुरु सम्मान’संगीत साधक डॉ. लालमोहन मिश्रा का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन

    ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33.789 किलो गांजा और 2.534 किलो अफीम बरामद

    ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33.789 किलो गांजा और 2.534 किलो अफीम बरामद

    मलय डैम व सिंचाई नहर का डीसी ने किया निरीक्षण, सोमवार तक टेंडर निकालने का निर्देश

    मलय डैम व सिंचाई नहर का डीसी ने किया निरीक्षण, सोमवार तक टेंडर निकालने का निर्देश

    सुदूरवर्ती गांवों में पहुंची संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स, 80 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच

    सुदूरवर्ती गांवों में पहुंची संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स, 80 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच

    तीसरी बार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने ईश्वर सागर चंद्रवंशी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    तीसरी बार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने ईश्वर सागर चंद्रवंशी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
    error: Content is protected !!