सीजीएल परीक्षा में सफल सुप्रिया सोनी का राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी में सम्मान

Location: कांडी

कांडी। राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित सीजीएल परीक्षा में उत्तीर्ण हुईं शिवरी गांव (पतरिया पंचायत) की सुप्रिया सोनी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी अशफाक आलम, प्रधानाध्यापक निरंजन साहू, जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, बीडीसी अनूप कुमार सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएँ और विद्यार्थी उपस्थित थे।

समारोह के दौरान सुप्रिया सोनी को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट किया गया। प्रधानाध्यापक निरंजन साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि सुप्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है। उनकी उपलब्धि से विद्यालय परिवार और पूरे कांडी क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

शिक्षक एस.एन. पाठक ने बताया कि सुप्रिया सोनी ने बिना किसी ट्यूशन के अपनी लगन और दृढ़ निश्चय के बल पर सफलता हासिल की है। वे सहायक प्रशाखा पदाधिकारी पद पर चयनित हुई हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। विद्यालय में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में शिक्षकों ने मिष्ठान खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक निरंजन साहू, थाना प्रभारी अशफाक आलम, जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, बीडीसी अनूप कुमार, शिक्षक एस.एन. पाठक, मुखिया एवं कई अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ और विद्यार्थी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!