सांसद प्रतिनिधि के बड़े पिता कोमल यादव का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Location: सगमा

धुरकी
धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा निवासी और सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव के बड़े पिता कोमल यादव (77) का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वे लंबे समय से शुगर की बीमारी से पीड़ित थे और उनका कई महीनों से इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद वे अपने आवास पर ही चल बसे।

कोमल यादव निसंतान थे और सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव ही उनके पुत्र तुल्य थे। वे अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक व्यवहार के लिए क्षेत्र में सम्मानित थे। उनके निधन से ग्रामीणों में गहरा दुख व्याप्त है।

परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 9:00 बजे सगमा स्थित करिवा दह श्मशान घाट पर किया जाएगा। निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया और लोग शोक व्यक्त करने पहुंचे।

इस दौरान प्रखंड उप प्रमुख अर्जुन पासवान, विधायक प्रत्याशी नरेश यादव, मुखिया तेज लाल राम, पूर्व मुखिया नारायण दास यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और स्थानीय लोग श्रद्धांजलि देने और संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!