सहकारिता विभाग द्वारा सगमा प्रखण्ड में बीज की आपूर्ति नहीं किए जाने से किसान आक्रोशित

Location: सगमा

सगमा
सहकारिता विभाग द्वारा सगमा प्रखण्ड में बीज की आपूर्ति नहीं किए जाने से किसानों में भारी अक्रोश व्याप्त है।
विदित हो की सहकारिता विभाग गढ़वा के द्वारा प्रत्येक वर्ष किसानों की सुविधा को देखते हुए जून माह के अंतिम सप्ताह तक सगमा प्रखण्ड के माडल पैक्स बीरबल में धान मकई अरहर का बीज आपूर्ति कर दिया जाता था मगर अभी तक बीज आपूर्ति नहीं किया गया है इसे लेकर सगमा प्रखण्ड के किसान बीज लेने के लिए पैक्स का चक्कर लगा रहे हैं पैक्स के माध्यम से किसानों को अनुदानित दर पर धान का बीज मिलता रहा है जिससे किसान समय पर धान का नर्सरी समय पर कर लेते थे । इस संबंध में पूछने पर बीरबल पैक्स के अध्यक्ष रामोद प्रसाद ने बताया की बीरबल पैक्स के द्वारा बीज निगम राँची को पैसा जमा कर दिया गया है मगर किन कारणों से सगमा प्रखण्ड को बीज नहीं दिया गया जबकि सगमा को छोड़कर जिले के अन्य प्रखंडों में सहकारिता विभाग द्वारा धान का बीज उपलब्ध करा दिया गया है ।इसे लेकर मेरे द्वारा जिला सहकारिता पदाधिकारी गढ़वा को बीज आपूर्ति के लिए दो दो बार लिखित रूप से सूचित किया जा चुका है ।इसे लेकर सगमा प्रखण्ड के प्रगतिशील किसान लालबिहारी सिंह रामचंद्र साह दीपक यादव सुरेश प्रसाद यादव विजय साह सुनील प्रजापति अस्वानी मिश्रा सिद्धेश्वर नाथ चौबे के द्वारा सहकारिता विभाग के प्रति आक्रोस प्रकट करते हुए कहना है की सुनने में आ रहा है की सगमा प्रखण्ड को मिलने वाला बीज बीस किलोमीटर दूर धुरकी प्रखण्ड के पैक्स में दिया गया है जो किसानों के साथ सरासर अन्याय है यहां के किसान बीज लेने के लिए बीस किलोमीटर दूर धुरकी प्रखण्ड में जाकर बीज लेने में असमर्थ हैं एक सप्ताह के अंदर सगमा प्रखण्ड को बीज उपलब्ध नहीं कराया गया तो हम लोग सगमा प्रखण्ड के बीरबल पैक्स का घेराव कर रोस पूर्ण प्रदर्शन करेंगे ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Shreekant Choubey

Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!