सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

Location: सगमा



सगमा (गढ़वा)। सगमा प्रखंड के मकरी कुटिया स्थित सर्वेश्वरी समूह आश्रम में स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूजा-पाठ, हवन तथा मेगा स्वास्थ्य शिविर सहित कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जानकारी देते हुए आश्रम के प्रबंधक बिहारी राम ने बताया कि आश्रम परिसर में अघोरेश्वर भगवान राम, शिवलिंग, श्री यंत्र तथा फोका वीर बाबा की प्रतिमा की स्थापना के दस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-पाठ और हवन के साथ की गई, जिसमें समूह से जुड़े श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भाग लिया।
इस मौके पर आश्रम परिसर में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। स्वास्थ्य शिविर का संचालन रेफरल अस्पताल की अधीक्षक डॉ. सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया।
स्थापना दिवस के अवसर पर आश्रम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आश्रम के मंत्री रमेश यादव, अध्यक्ष अनूप यादव, उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिन्हा, बबलू कुशवाहा, सोनू मौर्य सहित कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!