सर्पदंश से छह माह की गर्भवती महिला की मौत, झाड़-फूंक में बीता कीमती समय

Location: Ramana

रमना प्रखंड के सिलीदाग पंचायत अंतर्गत विवाटीकर टोला में शुक्रवार सुबह सर्पदंश से छह माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 25 वर्षीय सुनीता देवी के रूप में हुई है, जिनकी शादी पिछले वर्ष अजय उरांव से हुई थी।

जानकारी के अनुसार सुनीता देवी सुबह घर में झाड़ू लगा रही थीं, तभी मिट्टी के कोठी के नीचे छिपे एक सांप ने उन्हें डंस लिया। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय पहले झाड़-फूंक के लिए गम्हरिया ले गए। जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तब उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुनीता की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। वह छह माह की गर्भवती थीं, ऐसे में यह हादसा और भी दुखद बन गया।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर चिकित्सकीय उपचार मिलता, तो सुनीता और उसके गर्भस्थ शिशु की जान बचाई जा सकती थी।

घटना की सूचना मिलने पर पंचायत सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह और पंचायत सहायक प्रदीप कुमार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!