सरस्वती विद्या मंदिर में दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह संपन्नश्री बंशीधर नगर- स्थानीय सरस्वती विद्या

Location: Shree banshidhar nagar

मंदिर में शनिवार को दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का शुभारंभ अध्यक्ष- जोखू प्रसाद, सचिव- रविप्रकाश, सह सचिव- चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष- राजकुमार प्रसाद, , अभिभावक प्रतिनिधि- शशिकला, समिति सदस्या शैलेन्द्रि देवी एवं प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने संयुक्त रूप से मां शारदे, भारतमाता एवं ॐ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया.इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने कहा कि दादा-दादी, नाना-नानी परिवार के रीढ़ होते हैं. अपने नाती-पोतियों से इनका बहुत लगाव होता है. आज के परिवेश में अपने बच्चों द्वारा घर में दादा-दादी, नाना-नानी के सम्मान में वृद्धि हो इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिये प्रांतीय योजनानुसार इस तरह का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है.
कोषाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने कहा कि दादा-दादी, नाना-नानी बच्चों के प्रथम मित्र होते है. उनके द्वारा दी गई सूक्ष्म संस्कारों का नाती-नातिन, पोता-पोती अनुकरण करते हैं. दादी से कहानी, लोरी, गीत सुनते हैं. उनके साथ सुखद अनुभूति होती है.उन्होंने अपने पोते-पोतियों के साथ सुखद प्रेरणाप्रद संस्मरण भी साझा किये.
विद्यालय के बहन आराधना शर्मा, सूची पाण्डेय, पीहू अग्रवाल और शची समृद्धि द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया. कक्षा- अरुण एवं उदय की बहनों अवनी, आरोही ,सृष्टि, वेदिका, प्रिया, मदीहा द्वारा भावपूर्ण भावनृत्य ” नानी तेरी मोरनी को….” कक्षा प्रभात और प्रथम की बहने आर्मी, अनिका ,मीनाक्षी ,आणि ,शालू, नंदिनी, लवली, तन्वी, रागनी, सुगंध ,लक्ष्मी द्वारा ” दादाजी की छड़ी….” मनोहारी भावनृत्य प्रस्तुत किया .कक्षा प्रथम और द्वितीय की बहन वैदेही, श्रेष्ठ, काव्य ,पल्लवी, प्राची, सुप्रिया द्वारा प्यारी-प्यारी दादी मां…… भावनृत्य प्रस्तुत किया.समारोह में उपस्थित सभी दादा-दादी, नाना-नानी का पांव धोकर उपहार भेंट किया गया.
इस समारोह में आचार्य नंदलाल पांडेय, सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार पाण्डेय, सतेंद्र प्रजापति, अविनाश कुमार, नीरज सिंह, सुजीत दुबे, अशोक कुमार, प्रसून कुमार, दिनेश कुमार, रूपेश कुमार, प्रदीप कुमार, उमेश कुमार, हिमांशु झा, विक्रम प्रसाद, ऋषिकेश तिवारी, आरती श्रीवास्तव, नीति कुमारी, रेणु पाठक, प्रियंबदा , सलोनी कुमारी, नेहा कुमारी, खुशबू सिंघल, सुरेश कुमार, रेखा देवी, ललिता देवी, रीना देवी, अभिभावक- सुरेंद्र मेहता, परमेश्वर प्रसाद, ध्रुव कुमार, रामलखन कुशवाहा सहित बड़ी संख्या मे दादा,दादी,नाना,नानी व विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!