सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे और हथियारों पर प्रतिबंध

Location: Garhwa

रमना: सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख करुणा सोनी ने कहा कि पूजा आयोजन के दौरान किसी की भावना आहत न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

बीडीओ विकास पांडेय ने पूजा कमेटियों से सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की। वहीं, थाना प्रभारी आकाश कुमार ने स्पष्ट किया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा

उन्होंने निर्देश दिया कि पूजा कमेटियां विसर्जन स्थल, निर्धारित रूट और समय की लिखित सूचना 1 फरवरी को दोपहर 12 बजे तक थाना में जमा करें। साथ ही, विसर्जन जुलूस में हथियारों का प्रदर्शन और नशीले पदार्थों का सेवन सख्त वर्जित रहेगा। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से सहयोग की अपील की।

बैठक में मुखिया दुलारी देवी, अनिता देवी, सावित्री देवी, स्वीटी वर्मा, अजीत पांडेय समेत बड़ी संख्या में पूजा कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!