सम्मान, सेवा और समर्पण का संगम: गढ़वा में कंचन साहू को मिला गौरवपूर्ण सम्मान

Location: Garhwa

गढ़वा :लायंस क्लब्स ऑफ गढ़वा फ्रैटरनिटी के तत्वावधान में  सोमवार को भव्य सम्मान समारोह आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लायंस इंटरनेशनल जिला 322A के नवनिर्वाचित द्वितीय उपजिलापाल (सेकेंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर) एमजेएफ लायन कंचन साहू के सम्मान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ की गई। इसके पश्चात गढ़वा जिले के विभिन्न लायंस क्लबों और समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संयुक्त रूप से एमजेएफ लायन कंचन साहू को बुके और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

सम्मानित करने वालों में लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन, लायंस क्लब गढ़वा सिटी, लायंस क्लब गढ़वा विशाल, लायंस क्लब गढ़वा ओसम, रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा, रोटरी क्लब गढ़वा उदय, जायंट्स ग्रुप गढ़वा, जायंट्स ग्रुप आस्था समेत कई अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल थे। सभी ने कंचन साहू को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 मौके पर  डॉ. आर.एन.एस. दिवाकर, उमाकांत पांडे, हर्ष अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, डॉ. असजद, डॉ. अरशद, नंदलाल प्रसाद, डॉ. अशोक कुमार सोनी, ललन सोनी, डॉ. जे.पी. सिंह, डॉ. निशांत सिंह, राकेश पाल, मनीष कमलापुरी, राजमणि प्रसाद, सुनील कुमार, दयाशंकर गुप्ता, राम नारायण प्रसाद, विनय कश्यप, अमित कश्यप, संतोष अग्रवाल, अजय कमलापुरी, लखन कश्यप, रविंद्र जायसवाल, सुशील केसरी, डॉ. रमेश गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, विनोद कमलापुरी, नीरज कमलापुरी, गिरीश कमलापुरी, नंद कुमार गुप्ता, मनोज केसरी, डॉ. मुरली प्रसाद गुप्ता, मुरली श्याम सोनी, दिलीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने एकजुट होकर सामाजिक सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!