सदर थाना प्रभारी ने कौड़िया गोदाम चौक के पास से हटावाया अतिक्रमण

Location: पलामू

मेदिनीनगर।सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने ग्रामीणों के शिकायत पर बुधवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के सुआ कौड़िया गोदाम चौक के पास लग रहे अतिक्रमण को हटाने का काम किया।जानकारी के अनुशार सुवा कौड़िया के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने सड़क पर अतिक्रमण होने की जानकारी सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय को दी।जानकारी मिलने पर बुधवार को सदर थाना प्रभारी अपने दलबल के साथ गोदाम चौक पहुंचकर अतिक्रमण किये गये दुकानों को वहां से हटवाया। उन्होंने कहा कि उक्त दुकान लगाने से पथ का अतिक्रमण होता था।ग्रामीणों को राह चलने में परेशानी होती थी।उन्होंने कहा की गोदाम चौक के पास मुड़ाव व दुकान होने के कारण कई चालक दुर्घटना के शिकार हो गये थे। उक्त दुकान राम जानकारी मंदिर के सामने लगाया गया था। इस कारण श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने में भी कठिनाई होती थी।उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में सड़क का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने दुकानदारों से आग्रह किया कि अगर वे रास्ते व सड़क पर दुकान लगाकर अतिक्रमण किए है तो खुद से दुकान हटा लें वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें।प्रभारी उत्तम कुमार राय द्वारा दुकान हटाकर रास्ता को अतिक्रमणमुक्त करने पर सुआ कौड़िया के ग्रामीणों ने हर्ष जताया है।ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को धन्यवाद दिया। कहा कि अब दुकान हट जाने से राहगीरो व वाहनों के आवागमन सुलभ होगा। इसके अलावे कभी भी सड़क पर जाम नहीं लगेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन
    error: Content is protected !!