सत्यम सिन्हा ने मैक्स स्कॉलरशिप योजना में पहला स्थान प्राप्त कर गढ़वा का मान बढ़ाया

गढ़वा : गढ़वा शहर के साई मुहल्ला वार्ड नंबर 10 के निवासी राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के पुत्र सत्यम सिन्हा ने मैक्स स्कॉलरशिप योजना के तहत जापान में शिक्षा प्राप्त करने के लिए सफलता प्राप्त की। इस योजना में पूरे भारत से आठ विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की, जिनमें सत्यम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है।

सत्यम की इस सफलता पर शहर के युवा समाजसेवी दौलत सोनी ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर उन्हें मां गढ़देवी की चित्र एवं सॉल प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर दौलत सोनी ने कहा, “मैं सत्यम की सफलता पर उनके माता-पिता को सादर प्रणाम करता हूं और उच्च कोटि के संस्कार देने के लिए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा करता हूं। इस सफलता के लिए मैं सत्यम को हृदय से शुभकामनाएं देता हूं और मां गढ़देवी से उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।”

साथ ही, जिले के प्रसिद्ध कर्मकांडी आचार्य आशीष वैद्य जी ने भी मौके पर आकर सत्यम को आशीर्वाद प्रदान किया।

इस मौके पर आचार्य दीपक मिश्रा, रविरंजन मिश्र, अनीश सिंह, सन्नी शर्मा, गौतम सोनी, पवन सोनी, किशोर कुणाल, विक्की सोनी, अनिमेष सिंह, जावेद खान, एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!