सड़क पार कर रही वृद्धा की ट्रक के धक्के से हुई मौत

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू जिला अंतर्गत हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ढाब कला गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप एनएच 139 पर बुधवार की शाम सड़क पार कर रहे वृद्धा की मिनी ट्रक की टक्कर से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतका की पहचान ढाब कला निवासी रामजी प्रसाद मेहता की (65) वर्षीय पत्नी धनपतीया देवी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि उक्त वृद्धा सड़क पार कर अपने घर जा रही थी. इस दौरान छतरपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही मिनी ट्रक सीजी 10 एएल 7652 ने वृद्धा को टक्कर मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़ लिया. साथ ही सड़क को जाम कर दिया है. बाद में सूचना पाकर हरिहरगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर चालक को कब्ज में ले लिया. साथ ही पुलिस सड़क जाम हटाने के लिए लोगों को समझने का प्रयास कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!