सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय छात्रा की मौत

Location: पलामू

मेदिनीनगर।छतरपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के मायापुर गांव निवासी रंजीत नारायण सिंह की पुत्री प्रिया कुमारी उम्र 18 वर्ष की मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि प्रिया कुमारी शुक्रवार की सुबह प्रिया अपने भाई के साथ परीक्षा देने छतरपुर सड़मा कॉलेज गई थी। दोपहर में उधर से घर लौट के क्रम में छतरपुर रामगढ़ चौक के पास एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उसे पीछे से धक्का मार दिया।वाहन के धक्के से गिरकर घटनास्थल पर ही प्रिया की मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी छतरपुर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर छतरपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।वही अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!