सड़की का ताजिया बना चर्चा का केंद्र, आकर्षक नक्काशी और डिजाइन से लोगों को कर रहा आकर्षित

Location: कांडी


कांडी (प्रतिनिधि): आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर कांडी प्रखंड अंतर्गत सड़की इस्लामिया कमेटी की ओर से ताजिया निर्माण कार्य जोर-शोर से जारी है। स्थानीय कारीगर फैजान राजा के नेतृत्व में यह कार्य अंतिम चरण में है। बेहतरीन नक्काशी, अनूठी डिजाइन और आकर्षक निर्माण शैली के चलते सड़की का ताजिया क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए युवा समाजसेवी सह सड़की सदर बाबू खान ने बताया कि कारीगर फैजान राजा द्वारा तैयार किया जा रहा ताजिया निस्संदेह पूरे कांडी प्रखंड में सबसे सुंदर और प्रभावशाली होगा। उन्होंने कारीगर की मेहनत और समर्पण की प्रशंसा करते हुए उन्हें सील्ड देकर सम्मानित भी किया।

बाबू खान ने कहा कि फैजान राजा जैसे हुनरमंद कारीगरों के प्रयासों से हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराएं जीवंत बनी रहती हैं। इस बार सड़की का ताजिया पूरे क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएगा।

बताते चलें कि इस बार ताजिया निर्माण की जिम्मेदारी इस्लामिया कमेटी ने समाजसेवी बाबू खान को सौंपी है। इस अवसर पर उप सदर इमामुद्दीन खान, खजांची आलम खान, सदस्य जावेद अली, समीर खान, लाड़ेन खान, शाहिद खान, इब्रान खान, शमशाद खान, जाकिर खान, आमिर खान, वाहिद खान, बेचन खान, यूसुफ अली, शहीद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने ताजिया निर्माण कार्य की सराहना करते हुए कारीगरों का उत्साहवर्धन किया।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!