सगमा में सूर्य मंदिर ट्रस्ट ने 100 गरीबों के बीच कंबल का किया वितरण

Location: सगमा


सगमा, गढ़वा। सगमा प्रखंड के बीरबल गांव स्थित आदित्य सूर्य मंदिर प्रांगण में सूर्य मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में समारोह आयोजित कर एक सौ गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख अजय शाह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बीरबल पंचायत के मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रमुख अजय शाह ने अपने संबोधन में कहा कि सूर्य मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा कंबल वितरण किया जाना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रखंड क्षेत्र में भीषण शीतलहर चल रही है, ऐसे में जरूरतमंद और गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण होने से उन्हें बड़ी राहत महसूस हुई है।
वहीं विशिष्ट अतिथि मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा ने कहा कि सूर्य मंदिर न केवल क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र है, बल्कि अब यह सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ चुका है। उन्होंने कहा कि गरीबों के बीच 100 कंबल का वितरण इसी सामाजिक दायित्व का प्रमाण है। इसके लिए उन्होंने पंचायतवासियों की ओर से सूर्य मंदिर ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में आदित्य सूर्य मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सीताराम रवानी, सचिव श्रीकांत चंद्रवंशी, सोनू कुशवाहा, राजकुमार प्रजापति, गोपाल विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!