सगमा में वरिष्ठ भाजपा नेता की धर्मपत्नी सुकठी देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा): भाजपा सगमा मंडल के वरिष्ठतम नेता एवं समाजसेवी बुधन शाह की 80 वर्षीय धर्मपत्नी सुकठी देवी का रविवार को दोपहर 12:30 बजे निधन हो गया। वे पिछले चार दिनों से पक्षाघात से पीड़ित थीं और इलाजरत थीं।

सुकठी देवी अपने पीछे भरे-पूरे परिवार को छोड़ गईं। वे सगमा प्रखंड के मकरी गांव की मूल निवासी थीं और अपने व्यवहार व अनुशासन के लिए पूरे गांव में सम्मानित थीं। परिवार के सदस्य उन्हें विशेष श्रद्धा और आदर के साथ “परिवार की रीढ़” मानते थे।

उनका अंतिम संस्कार गांव के पंड्रवा नदी के तट पर किया गया, जहां पति बुधन शाह ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से भाजपा नेता राजेश बैठा, सोनू जयसवाल, लालू कुशवाहा, राहुल दुबे, अवधेश प्रसाद शाह, रामचंद्र शाह, बिनोद गुप्ता, मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, चंदन ठाकुर, सदानी ठाकुर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

सुकठी देवी के निधन से सगमा मंडल समेत भाजपा परिवार में शोक की लहर है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी
    error: Content is protected !!