सगमा में भव्य कलश यात्रा, प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा): प्रखंड क्षेत्र के पुतूर गांव स्थित कुसमहा टोला में नवनिर्मित मंदिर में भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग तथा हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा एवं गांव निवासी महान संत साकेत लोकवासी स्वामी कौशलेंद्राचार्य महाराज की प्रतिमा के अनावरण को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा महंत अवधेश दास के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने मालिया नदी से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरकर मंदिर प्रांगण तक शोभायात्रा निकाली। पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” और “जय श्री राम” के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य यजमान की भूमिका यशवंत यादव ने अपनी पत्नी सावित्री देवी के साथ निभाई। कलश यात्रा में क्षेत्र के बूढ़े, जवान, महिला और पुरुष उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ताराचंद यादव, विंदेश्वर यादव, नाथू यादव, हीरा प्रसाद यादव, उदय सिंह, रमा यादव, मनोज यादव, प्रेमनाथ यादव, रामानंद यादव एवं वीरेंद्र प्रसाद यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही। धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!