संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ का शेवन करने से महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Location: पलामू

मेदिनीनगर।गढ़वा जिले के गिजना गांव निवासी अभय शंकर तिवारी की पत्नी अंजू देवी (उम्र 36 वर्ष )की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ का शेवन करने से मौत हो गई।वही मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल वालो पर हत्या का आरोप लगाया है।इस घटना के बारे में लड़की के बड़े भाई ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि गढ़वा जिले के गिजना गांव निवासी अभय शंकर तिवारी से मेरी बहन अंजू देवी का विवाह वर्ष 2004 में हुई थी।शादी के कुछ वर्ष बीत जाने के बाद अभय शंकर तिवारी का गांव के किसी लड़की से अवैध संबंध स्थापित हो गया था। जिसे लेकर अभय शंकर तिवारी मेरी बहन अंजू देवी को हमेशा प्रताड़ित करता रहता रहता था और मेरी बहन को अपने रास्ते से हटाने का प्रयास करता रहता था। इसी बीच दो दिन पहले अंजू के पति अभय शंकर तिवारी और ससुराल के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की और बिस्किट में जहर मिलाकर उसे दे दिया।जिसके बाद अंजू देवी की तबीयत बिगड़ गई।पति ने डर के मारे अंजू देवी को गढ़वा में इलाज नहीं कराया।इलाज के लिए अंजू को मेदिनीनगर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया। जहां चिकित्सकों ने अंजू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।लेकिन घर वाले इतना निशाचर निकले की अंजू देवी को रांची ले जाने के बजाय तुमबागड़ा हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती कराया।जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।इसके बाद परिजन अंजू के शव को लेकर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।वही मृतिका अंजू देवी के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि 2004 में बड़े ही धूमधाम के साथ गढ़वा जिले के गिजना गांव में अभय शंकर तिवारी के साथ अंजू देवी की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही बार-बार अंजू देवी को पति,ससुर और अन्य लोगों द्वारा मारपीट किया जाता था यह सिलसिला लगातार 20-21 वर्षों तक चलता रहा अंत में अंजू देवी के पति सहित ससुराल के अन्य लोगों के द्वारा बिस्किट में जहर मिलाकर जबरदस्ती अंजू देवी को खिला दिया गया।इसके बाद अंजू की हालत बिगड़ने लगी और अंततः वह मौत का शिकार हो गई। इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।अंजू के मायके वालों को शक है कि इसके ससुराल वाले पैरवी लगाकर इस मामले को रफा दफा करने की कोशिश में लग गए हैं।ऐसे में अंजू के साथ इंसाफ नहीं हो पाएगा अंजू के मायके वालों ने बताया कि इस मामले में अंजू के पति अभय शंकर तिवारी पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।जानकारी तो यहां तक मिली है कि अंजू के पति अभय शंकर तिवारी एक प्राइवेट स्कूल चलाते है साथ ही एक लड़की से इनका कई वर्षों से संबंध बना हुआ है।इसी के कारण अभय तिवारी ने अपने पत्नी अंजू को जहर खिलाकर मार डाला।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!