संत शिरोमणि गणिनाथ गोविंद जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, अतिथियों को किया गया सम्मानित

Location: कांडी


कांडी प्रतिनिधि। कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित सोनभद्र आदर्श इंटर महाविद्यालय परिसर में शनिवार को मधेशिया हलवाई समाज के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणि गणिनाथ गोविंद जयंती सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना एवं हवन से हुई। इसके बाद झंडोत्तोलन कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
इसके बाद दोपहर 12 बजे तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा महाविद्यालय परिसर से कांडी बाजार होते हुए देवी मंदिर तक पहुंची। इस दौरान बाबा गणिनाथ गोविंद के जयकारों से पूरा बाजार भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा के बाद श्रद्धालु पुनः कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां मुख्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में बाबा गणिनाथ गोविंद की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उनकी जयंती मनाई गई। गढ़वा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे अतिथियों को अंगवस्त्र एवं बाबा गणिनाथ गोविंद की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने बाबा गणिनाथ गोविंद के जीवन एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के महत्व, नशामुक्त समाज के निर्माण, बाल विवाह की रोकथाम और धार्मिक एकता पर विचार व्यक्त किए।
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को आकर्षित किया।
मंच का संचालन शिक्षक संदीप कुमार, रामलखन प्रसाद, अशोक प्रसाद एवं विजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष संजय प्रसाद, उपाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद, महामंत्री सन्नी कुमार, कोषाध्यक्ष अजय प्रसाद, उप कोषाध्यक्ष भोला प्रसाद, संरक्षक अशोक प्रसाद, राजेश प्रसाद, अरुण प्रसाद, राजाराम प्रसाद, मीडिया प्रभारी विजय कुमार, अमित प्रकाश, पुजारी हरिदास समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    आरके पब्लिक स्कूल की शिक्षा व्यवस्था की सराहना, बसों में खामियों पर मांगा स्पष्टीकरण का इंतजार

    नींव की खुदाई में जमीन के भीतर मिली पुरानी लोहे की तिजोरी, पुलिस ने लिया कब्जे में

    नींव की खुदाई में जमीन के भीतर मिली पुरानी लोहे की तिजोरी, पुलिस ने लिया कब्जे में

    शिक्षिका से दुर्व्यवहार के आरोपी युवक को भेजा गया जेल

    शिक्षिका से दुर्व्यवहार के आरोपी युवक को भेजा गया जेल

    जर्जर सड़क और नाली के निर्माण की मांग को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी को दिया आवेदन

    जर्जर सड़क और नाली के निर्माण की मांग को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी को दिया आवेदन

    अजमेर शरीफ के लिए नगर ऊंटारी अनुमंडल से 300 जायरीन रवाना

    अजमेर शरीफ के लिए नगर ऊंटारी अनुमंडल से 300 जायरीन रवाना

    संत शिरोमणि गणिनाथ गोविंद जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, अतिथियों को किया गया सम्मानित

    संत शिरोमणि गणिनाथ गोविंद जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, अतिथियों को किया गया सम्मानित
    error: Content is protected !!