संत रैदास महाराज की जयंती पर गढ़वा में समाजिक समरसता का संदेश

Location: Garhwa

गढ़वा : रविदास विकास कमिटी हंसकेर, गढ़वा के बैनर तले संत शिरोमणि गुरु रैदास महाराज जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों ने गुरु रैदास महाराज जी की पूजा-अर्चना की और ग्रामीणों के बीच प्रसाद वितरण किया।

कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी ओमप्रकाश चंद्रा ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में झारोटेफ जिला इकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक मनु राम, सेवानिवृत्त शिक्षाविद् ईश्वरी राम, समाजसेवी विश्वनाथ प्रसाद और मुखिया प्रत्याशी रामचंद्र राम उपस्थित रहे।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने संत रैदास के सामाजिक समरसता और जातिवाद के उन्मूलन के प्रयासों को याद करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे ले जाने का माध्यम है। वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापक मनु राम ने संत रैदास की शिक्षाओं को अपनाने पर जोर दिया।

सेवानिवृत्त शिक्षाविद् ईश्वरी राम ने समाज के इतिहास को जानने और उसकी कमियों को दूर करने का आह्वान किया। समाजसेवी विश्वनाथ प्रसाद ने सभी से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करें, ताकि समाज प्रगति कर सके।

कार्यक्रम के अंत में रविदास विकास कमिटी के अध्यक्ष अनील कुमार और मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!