श्री राम नवमी पूजा महासमिति का पंजीकरण, पदाधिकारियों व आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

Location: Garhwa



झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड द्वारा गठित श्री राम नवमी पूजा महासमिति (जनरल) का पंजीकरण कर दिया गया है। संस्था का रजिस्टर्ड नंबर 6561005/2025 है। यह संस्था पिछले 18 वर्षों से धार्मिक गतिविधियों से जुड़ी रही है और अब इसे झारखंड सरकार की मान्यता प्राप्त हो गई है।
संस्था की ओर से जारी जानकारी के अनुसार अस्थायी रूप से कुल 11 पदाधिकारी एवं सदस्य बनाए गए हैं। श्री मुरली श्याम सोनी को संस्थापक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर श्री कमल किशोर चौबे और श्री मनीष कुमार केसरी को जिम्मेदारी दी गई है। महासचिव के रूप में श्री मनीष कमलापुरी तथा कोषाध्यक्ष के रूप में श्री मोहन चंद सुनार का चयन किया गया है। अन्य सदस्यों में श्री सूरज कुमार सिंह, श्री पंकज कुमार केसरी, श्री रविंद्र पासवान, श्री संजीव कुमार दुबे और श्री तरुण श्याम सोनी शामिल हैं।
इसके साथ ही संस्था द्वारा 25 अस्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची भी जारी की गई है। इनमें सांसद श्री विष्णु दयाल राम, विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, अनंत प्रताप देव और नरेश प्रसाद सिंह शामिल हैं। पूर्व मंत्रियों में मिथिलेश कुमार ठाकुर, रामचंद्र चंद्रवंशी और गिरिनाथ सिंह को आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
जिला परिषद और नगर निकाय से जुड़े प्रतिनिधियों में जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष पिंकी केसरी, पूर्व उपाध्यक्ष मीरा पांडे और नगर परिषद की प्रथम अध्यक्ष अनीता दत्त शामिल हैं। समाजसेवियों और अन्य गणमान्य लोगों में राकेश पाल, अलकनाथ पांडे, विकास कुमार माली, विनोद जायसवाल, संतोष केसरी, रविंद्र जायसवाल, नीरज श्रीधर, विजय केसरी, नंद कुमार गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, उमेश कुमार कश्यप, अध्य शंकर पांडे, भारदुल पासवान और पिंटू कुमार ओला के नाम शामिल हैं।
संस्था की ओर से बताया गया कि सभी हिंदू धार्मिक त्योहार झारखंड सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाएंगे। इसके लिए समय-समय पर बैठकें आयोजित की जाएंगी।
साथ ही यह भी बताया गया कि संस्था शहर के 10 किलोमीटर के दायरे में गांव-गांव जाकर धार्मिक न्यास समितियों का गठन करेगी और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!