श्री बंशीधर नगर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का सख्त अभियान, दर्जनभर वाहन जब्त

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को श्री बंशीधर नगर पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर सघन जांच की गई, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन कर चल रहे आधा दर्जन से अधिक तीन और चारपहिया वाहनों को जब्त किया गया तथा वाहन चालकों पर चालान की कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों में तीन कमांडर, दो बोलेरो, तीन टेंपो और तीन टोटो शामिल हैं। जांच के दौरान यह पाया गया कि कई वाहन चालक क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर वाहन चला रहे थे, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।
इस संबंध में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि बीते कुछ दिनों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। जांच में सामने आया है कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना और चालकों द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी करना दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व में वाहन चालकों को कई बार समझाया गया और नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद लापरवाही बरती जा रही थी। इसी कारण पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
पुलिस ने वाहन चालकों के साथ-साथ आम नागरिकों से भी अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आगे भी नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!