श्री बंशीधर नगर में आतंकी हमले के विरोध में अंजुमन कमिटी ने निकाला जुलूस, लगाए पाकिस्तान विरोधी नारे

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर: पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में शुक्रवार को अंजुमन कमिटी के तत्वावधान में श्री बंशीधर नगर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जुमे की नमाज़ के बाद लोगों ने हाथों में काला बिल्ला लगाकर जुलूस निकाला और आतंकी हमले को कायरतापूर्ण और इंसानियत को शर्मसार करने वाला कृत्य बताया।

जुलूस शहर की जामा मस्जिद से शुरू होकर गर्ल्स स्कूल तक निकाला गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “देश के गद्दारों को गोली मारो सालों को”, “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “पाकिस्तान होश में आओ”, और “मोदी जी तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं” जैसे नारे लगाए।

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि आतंकवादी इस तरह की घटनाओं के जरिए देश को कमजोर करना चाहते हैं, लेकिन उनका मंसूबा कभी कामयाब नहीं होगा। पूरा देश एकजुट है और ऐसे लोग इंसानियत के साथ-साथ इस्लाम के भी खिलाफ हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि पाकिस्तान और वहां पनप रहे आतंकवाद को जड़ से कुचलने के लिए जो भी कदम उठाएं, देश उनके साथ है।

इस मौके पर अंजुमन कमिटी के सदर तौहिद खान, सरपरस्त शमीम खान, तस्लीम खान, युवा समाजसेवी महमूद आलम, वाहिद खान, मुन्ना खान, तौआब खान, फिरोज खलीफा, दिलनवाज खान, आमिर शाहिद, मबाबू खान, पिंटू खान, सुहैल आलम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!