श्री बंशीधर नगर पंचायत में चुनावी घमासान तेज, आरक्षण बदला तो मैदान में उतरे दिग्गज चेहरे

Location: Shree banshidhar nagar


झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तूफान पर आ गई है। जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक हलचल और दावेदारों की सक्रियता साफ नजर आने लगी है।
श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 17 वार्ड हैं, जहां 30 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस नगर पंचायत में 13,749 पुरुष और 13,197 महिला, यानी कुल 26,946 मतदाता हैं, जो आगामी 23 फरवरी को अपने वोट के जरिए नगर पंचायत की राजनीतिक किस्मत का फैसला करेंगे।
इस बार का चुनाव कई मायनों में बेहद खास माना जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह है अध्यक्ष पद के आरक्षण में बदलाव। पिछले चुनाव में यह सीट महिला अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी, लेकिन इस बार इसे सामान्य महिला के लिए कर दिया गया है। आरक्षण हटते ही चुनावी मैदान में उतरने को लेकर दावेदारों की लंबी कतार लग गई है।
चर्चा है कि इस बार चुनाव मैदान में एक से बढ़कर एक कद्दावर चेहरे अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। संभावित प्रत्याशियों में पूर्व अध्यक्ष विजयलक्ष्मी देवी, लता देवी, झामुमो नेत्री किरण देवी, शमीमा बानो, राजू सिंह की पत्नी सुधा देवी, भाजपा नेता संजय कांस्यकार की पत्नी लवली आनंद, ओमप्रकाश गुप्ता की पत्नी रेखा देवी, शैलेश चौबे की पत्नी सरिता देवी, सुरेंद्र गुप्ता की पत्नी प्रभा देवी और अशोक सेठ की पत्नी मीरा कुमारी के नाम तेजी से चर्चा में हैं।
इतने दिग्गज और प्रभावशाली नामों के सामने आने से यह साफ है कि श्री बंशीधर नगर पंचायत का चुनाव इस बार कड़ा, दिलचस्प और बहुकोणीय होने वाला है। हर प्रत्याशी अपनी-अपनी पकड़ और राजनीतिक समीकरणों के दम पर मैदान में उतरने की तैयारी में जुटा है।
फिलहाल नामांकन और आधिकारिक तस्वीर सामने आने में थोड़ा वक्त जरूर है, लेकिन इतना तय है कि 23 फरवरी को होने वाला मतदान श्री बंशीधर नगर पंचायत की राजनीति में नया अध्याय लिखेगा। अब देखना यह होगा कि जनता किस पर भरोसा जताती है और किसके सिर सजेगा नगर पंचायत अध्यक्ष का ताज।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!