श्री बंशीधर नगर अनुमंडल में समकालीन छापेमारी अभियान, 21 वारंटी-अभियुक्त गिरफ्तार, 66 वारंटों का निष्पादन

Location: Shree banshidhar nagar


बंशीधर नगर (गढ़वा) : मंगलवार की आधी रात से श्री बंशीधर नगर अनुमंडल के सभी थाना क्षेत्रों में फरार वारंटियों व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए समकालीन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 21 वारंटी व अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया तथा 66 वारंटों का निष्पादन किया गया।

बुधवार को थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय के निर्देश पर चलाया गया। कई वारंटी ऐसे थे जो 10-12 वर्षों से फरार चल रहे थे और उनके कारण न्यायालय में लंबित वाद वर्षों से लंबित थे।

पुलिस निरीक्षक ने बताया कि श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र से 8, रमना से 5, धुरकी से 1, भवनाथपुर से 1, खरौंधी से 2, केतार से 1 और हरिहरपुर ओपी क्षेत्र से 3 वारंटी गिरफ्तार किए गए।

अभियान का नेतृत्व संबंधित थाना प्रभारियों ने किया। श्री बंशीधर नगर में आदित्य कुमार नायक, रमना में आकाश कुमार, धुरकी में उपेंद्र कुमार, भवनाथपुर में रजनी रंजन, खरौंधी में रवि केशरी, केतार में अरुण कुमार और हरिहरपुर ओपी में सफिउल्लाह अंसारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!