श्रीमद्भागवत कथा में किंकर जी महाराज नें भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का वर्णन सुनाया।

Location: पलामू

मेदिनीनगर।श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण लीला का हुआ वर्णन
लहलहे में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक पंडित स्वामी मारुति किंकर जी महाराज नें भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का वर्णन सुनाया।इस दौरान आकर्षक झांकियां भी निकाली गई।स्वामी मारुति किंकर जी महाराज ने कहा कि भगवान कृष्ण के अवतरित होने के बाद मौत के घाट उतारने के लिए अपने राज्य के सर्वाधिक बलवान राक्षसी पूतना को भेजता है। पूतना वेश बदलकर भगवान श्रीकृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है।लेकिन भगवान श्रीकृष्ण उसको मौत के घाट उतार देते हैं।उसके बाद कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन का कार्यक्रम करने की तैयारी करते हैं।भगवान कृष्ण द्वारा उनको भगवान इंद्र की पूजन करने से मना करते हुए गोवर्धन महाराज की पूजन करने की बात कहते हैं।इंद्र भगवान उन बातों को सुनकर क्रोधित हो जाते हैं।वह अपने क्रोध से भारी वर्षा करते हैं।जिसको देखकर समस्त ब्रजवासी परेशान हो जाते हैं। भारी वर्षा को देख भगवान श्री कृष्ण गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर उठाकर पूरे नगरवासियों को पर्वत को नीचे बुला लेते हैं।जिससे हार कर इंद्र एक सप्ताह के बाद वर्षा को बंद कर देते हैं।जिसके बाद ब्रज में भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन महाराज के जयकारे लगाने लगते हैं।मौके पर भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। इस अवसर पर किंकर जी महाराज ने भजन गाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।इस दौरान श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया और भगवान श्री कृष्ण लीला की झांकी भी प्रस्तुत की गई।इस दौरान आयोजक विवेकानंद त्रिपाठी,मृत्युंजय तिवारी छोटू, ब्रजेश तिवारी,वीरेंद्र तिवारी गोडारी बिक्रमगंज बिहार सांसद प्रतिनिधि,रमेश चियांग भूटान विजलिंग,रामानुज तिवारी, चक्रवर्ती तिवारी,पनु सिंह,संजय त्रिपाठी,कामाख्या सिंह,सुधीर सिंह,जेपी सिंह,राणा सिंह,बीरेंद्र सिंह,रविन्द्र तिवारी,प्रवीण तिवारी,अनुप तिवारी,अमीत तिवारी,सुरेन्द्र शुक्ला,विनोद तिवारी व आशीष तिवारी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!