Location: Garhwa

गढ़वा: पिपरा कला स्थित कृष्ण वाटिका (कृषि विज्ञान केंद्र के सामने) में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन भक्तिमय वातावरण में भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी की लीला, शुभ विवाह और प्रभु श्रीरामचंद्र जी के जीवन प्रसंगों की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गईं।
कार्यक्रम में वृंदावन से पधारे आचार्य पंडित श्री श्री कुंज बिहारी शुक्ला जी महाराज ने अपने मुखारविंद से भागवत गीता प्रवचन दिए। प्रवचन के दौरान उनके मंडली द्वारा भजन-कीर्तन और संगीतमय प्रस्तुति ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। “जय श्रीकृष्ण, राधे-राधे, जय श्रीराम, हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।
इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, श्रीराम विवाह प्रसंग और अन्य धार्मिक प्रसंगों पर आधारित भजन, कीर्तन और आरती की गई। अंत में भक्तों को प्रसाद एवं महाप्रसाद का वितरण हुआ।
भक्ति माहौल में पंकज मिश्रा, अश्वनी चौबे के मंडली द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी गई। आयोजन में आत्मा पांडे, रमाकांत उपाध्यक्ष, अरविंद तिवारी, प्रभु दुबे, सतीश चौबे, सियाराम पांडे, सुबोध प्रसाद, राकेश रंजन चौबे, दिलीप तिवारी, जितेंद्र यादव, संजय कुमार, अनिल तिवारी, सुरेश दुबे, शंभू दुबे, श्यामानंद दुबे, कृष्ण कुमार चौबे, आनंद शाह सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।











