श्रम संहिताओं व निजीकरण के विरोध में रमना में प्रदर्शन, 45 मिनट तक मुख्य मार्ग रहा जाम

Location: Ramana

रमना। केंद्र सरकार द्वारा लागू चार श्रम संहिताओं, निजीकरण नीति और मनरेगा में बदलाव सहित कथित श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ गुरुवार को आहूत हड़ताल के समर्थन में विपक्षी दलों एवं विभिन्न ट्रेड यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रखंड मुख्यालय स्थित भगत सिंह चौक के समीप गढ़वा–श्री बंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर धरना-प्रदर्शन के दौरान करीब 45 मिनट तक सड़क जाम रहा, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। बाद में रमना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की चारों श्रम संहिताएं मजदूर विरोधी हैं और इससे पूंजीपतियों को लाभ होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कानूनों से श्रमिकों के अधिकार कमजोर होंगे। नेताओं ने सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण का विरोध करते हुए कहा कि इससे रोजगार के अवसर घटेंगे और बेरोजगारी बढ़ेगी।
वक्ताओं ने मनरेगा में किए गए बदलावों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इससे पंचायतों की भूमिका कमजोर होगी तथा योजनाएं केंद्र से थोपी जाएंगी। उनका आरोप था कि केंद्र सरकार की नीतियों से किसान और मजदूर दोनों वर्गों को नुकसान हो रहा है।
सभा को भाकपा जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला, राजद प्रदेश महासचिव अभय कुमार पांडेय, सीपीआइएम जिला सचिव जयप्रकाश गुप्ता, कांग्रेस सेवादल जिला संगठक ईश्वरी चौधरी, राजकुमार सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में विनोद ठाकुर, रोहित पांडेय, नौरंगी पाल, राजकुमार भुइया, मुन्ना राम, सुनेश्वर चंद्रवंशी, विद्या पासवान, रामनाथ उरांव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Reactions about this news

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!