Location: रांची

रांची। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर गलत खबरें चलाई जा रही हैं। उनके निधन की खबर पिछले एक डेढ़ घंटे से लोग चला रहे हैं। राजनीतिक दलों के लोग भी इसमें शामिल हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं । लेकिन अभी तक उनके निधन की कोई सूचना नहीं है।
दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। स्थिति गंभीर जरूर है पर अभी वह ठीक हैं। उनके दीर्घायु की कामना सभी को करनी चाहिए। सोशल मीडिया पर निधन को लेकर जो खबरें चल रही है वह पूरी तरह भ्रामक है। इस तरह की खबरों पर विश्वास ना करें। रामदास सोरेन अभी हम लोगों के बीच हैं।
पूर्व विधायक कुणाल सारंगी जो दिल्ली में रामदास सोरेन के साथ है उन्होंने एक पोस्ट कर उनके निधन की खबर को गलत बताया है।
शिक्षा मंत्री आज सुबह जमशेदपुर स्थित आवास पर बाथरूम में ब्रेन स्ट्रोक के कारण गिर गए थे। उनकी हालत गंभीर होने के बाद तत्काल टाटा अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर टाटा से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।











