शिक्षा दीप स्कूल में क्षिजित बच्चों के बीच बांटी गई रंग-गुलाल और पिचकारी

Location: Garhwa

गढ़वा: टंडवा स्थित शिक्षा दीप स्कूल में होली के शुभ अवसर पर राधा पार्वती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा क्षिजित बच्चों के बीच रंग, अबीर-गुलाल और पिचकारी का वितरण किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के निदेशक डॉ. पातंजली केशरी, डॉ. वीरेंद्र कुमार, अब्दुल मन्नान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस मौके पर डॉ. पातंजली केशरी ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि नकारात्मकता को जलाकर जीवन में उत्साह का संचार करने वाला पर्व है। होलिका दहन इसी का प्रतीक है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत दर्शाता है। उन्होंने बच्चों से पटाखों और केमिकल युक्त रंगों से दूर रहने की अपील की और अभिभावकों को मिठाई खरीदते समय सावधानी बरतने की सलाह दी।

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि होली आपसी एकता और सौहार्द को बढ़ावा देने वाला पर्व है। उन्होंने कहा, “अनेक रंग हमारी विविधता में एकता का प्रतीक हैं, और यह पर्व हमें खुशी बांटने और प्रेम को बढ़ाने की सीख देता है।”

इस अवसर पर अब्दुल मन्नान, डॉ. आदित्य प्रकाश, सपना कुमारी, कंचन कुमार मेहता, मोहम्मद जावेद, शुभम रंजन सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के साथ रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकाम

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश
    error: Content is protected !!