शिक्षकों की बैठक में तय हुई नई शिक्षा योजनाएं, प्रवेश परीक्षा व समर कैंप पर विशेष फोकस

Location: Garhwa

गढ़वा :  ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय भवनाथपुर में प्राचार्य दिलीप कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में एक पाक्षिक शिक्षक गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यालय संचालन, अनुशासन, छात्रों की उपस्थिति और विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्राचार्य उपाध्याय ने कहा कि छात्रों की उपस्थिति बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए सभी शिक्षक उनके अभिभावकों से मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित करें। प्रमुख निर्णय एवं निर्देश:UDISE+ में छात्र प्रोग्रेशन का कार्य  विकास कुमार (LA) को सौंपा गया।,E-Vidyavahini पोर्टल पर छात्रों की प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज करने की ज़िम्मेदारी अरविन्द कुमार (मल्टीमीडिया इंस्ट्रक्टर) को दी गई।,सात दिवसीय समर कैंप के आयोजन की ज़िम्मेदारी शिवानी कुमारी को दी गई, सहयोग में रहेंगी तेरेसा बाखला।,मादक पदार्थों पर रोक व जागरूकता कार्यक्रम का दायित्व डॉ. आनन्द कुमार (उप प्राचार्य) को सौंपा गया।J Guruji App पर Split Syllabus के अनुसार शिक्षण कार्य की प्रविष्टि सभी शिक्षकों को प्रतिदिन स्वयं करनी होगी।,वर्ग 9वीं एवं 11वीं के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 14 जून (शनिवार) को होगा, संचालन की ज़िम्मेदारी रामु कुमार (परीक्षा नियंत्रक) को दी गई है।,ऑनलाइन उपस्थिति में लगातार देरी होने पर तीन दिन के विलंब पर स्वतः एक आकस्मिक अवकाश दर्ज किया जाएगा।,स्टूडेंट काउंसलर के रूप में रोहित कुमार सिंह एवं तेरेसा बाखला को नामित किया गया, जो अनुशासन, गणवेश, करियर काउंसलिंग इत्यादि पर कार्य करेंगे।,

बैठक के अंत में प्राचार्य ने उपस्थित समस्त शिक्षकगणों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश
    error: Content is protected !!