Location: रांची
रांची। पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड के सबसे बड़े नेता शिबू सोरेन के निधन की सूचना मिलते ही पूरे राज्य में शोक की लहर छा गई है। राज्य सरकार ने तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुके रहेंगे । कोई सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। साथी सरकार ने दो दिनों तक सरकारी अवकाश की भी घोषणा की है। चार और पांच अगस्त को सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल बंद रहेंगे। विधानसभा का मानसून सत्र भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इधर शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर शाम 4:00 बजे रांची पहुंचेग शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रामगढ़ जिले के नेमरा में होगा। शिबू सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।











