शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया



मझिआंव (गढ़वा), प्रतिनिधि। बरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी लाल बहादुर मेहता के 23 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार को पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला की शिकायत पर 17 जुलाई को बरडीहा थाना में कांड संख्या 46/26 दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 115(2), 126(2), 352 एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
प्राथमिकी के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया है कि रौशन कुमार ने करीब चार वर्षों तक शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आवश्यक जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत गढ़वा जेल भेज दिया गया।
नोट: यह मामला प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की सत्यता का अंतिम निर्णय न्यायालय में सुनवाई और साक्ष्यों के आधार पर होगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    चैनपुर के बंधुआ गांव में हिंसक हमला, गोली और चाकूबाजी में तीन घायल

    चैनपुर के बंधुआ गांव में हिंसक हमला, गोली और चाकूबाजी में तीन घायल

    गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

    गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

    शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    कुशमही विवाद: एसडीओ ने की जांच, 12 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

    कुशमही विवाद: एसडीओ ने की जांच, 12 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

    होटल गार्ड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    होटल गार्ड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सर्पदंश के बाद युवक गढ़वा रेफर

    सर्पदंश के बाद युवक गढ़वा रेफर
    error: Content is protected !!