शांति समिति बैठक में लिया गया निर्णय, कांडी में बकरीद पर्व शांतिपूर्वक मनाने का आह्वान


कांडी (प्रतिनिधि) — कांडी प्रखंड क्षेत्र में आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सोमवार को कांडी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अविनाश राज ने की।

बैठक में दोनों समुदायों के गणमान्य लोग एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान थाना प्रभारी अविनाश राज ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बकरीद का पर्व हमेशा की तरह इस बार भी आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके।

थाना प्रभारी ने बताया कि नमाज के दौरान जिन-जिन स्थलों पर कार्यक्रम होगा, वहां पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से आग्रह किया कि कुर्बानी के बाद बचे अवशिष्ट पदार्थों का उचित निस्तारण करें—उन्हें खुले में न फेंकें, बल्कि गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबा दें ताकि स्वच्छता और सौहार्द बना रहे।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि कांडी क्षेत्र में हमेशा सभी समुदाय मिलजुलकर पर्व-त्योहार मनाते हैं और अब तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। इस परंपरा को आगे भी बनाए रखा जाएगा।

बैठक में एसआई विद्याशंकर प्रसाद, जूली टुड्डू, रौशन राम, एएसआई रघुवंश महतो, अरुण पासवान, आशीर्वाद महतो, मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम, बाबू खान, मुर्तजा अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!