शहर थाना में हुई प्रेमी युगल की शादी

Location: पलामू

मेदिनीनगर।शहर थाना में बुधवार को शादी का एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक प्रेमी युगल की शादी थाने में ही करा दी गई और खुद पुलिस वाले बाराती बन गए और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। थाना परिसर में पुलिसकर्मी इस विवाह के साक्षी बने और प्रेमी जोड़े ने एकसाथ जीने मरने की कसमें खाईं।इस घटना के बाद शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार एवं एएसआई समय राम की खूब तारीफ हो रही है।बताते चले की रेहला थाना क्षेत्र के केतात गांव निवासी श्रवण राम के 22 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार रवि व कधवन गांव निवासी अशर्फी राम की पुत्री संध्या कुमारी का प्रेम प्रसंग 3 वर्ष से चल रहा था। इसी बीच बुधवार को दोनो युगल प्रेमी बिना अपने परिजनों को बताए डाल्टनगंज डिज्नीलैंड मेला देखने पहुंचे थे।इसी बीच परिजन दोनों को मेले में साथ देख लिए और मेला में ही हल्ला हंगामा करने लगे।इसके बाद मेला में मौजूद लोगों के द्वारा इसकी जानकारी शहर थाना की पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही शहर थाना की पुलिस मेला पहुंचकर दोनों युगल प्रेमी और परिजनों को थाना लेकर पहुंची।थाना में दोनों युगल प्रेमी के परिजनों ने निर्णय लिया कि इनकी शादी करा दिया जाए।जिसके बाद थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में सूरज और संध्या की शादी हिंदू रीति-रिवाज से कराई गई। इस मौके पर प्रेमी युगल की शादी देखने के लिए थाना परिसर में भीड़ उमड़ी हुई थी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!