शक्ति पुंज एक्सप्रेस में नशीली चने खिला कर दो यात्रियों से मोबाइल और नकदी लूट, भवनाथपुर सीएचसी में चल रहा इलाज

Location: Bhavnathpur

:

भवनाथपुर, गढ़वा: जबलपुर से चलने वाली शक्ति पुंज एक्सप्रेस (जबलपुर-हावड़ा मार्ग) में एक बार फिर नशीले पदार्थ खिला कर लूट की घटना सामने आई है। बुधवार को सरैया गांव निवासी लालो साह के दामाद जितेंद्र साह (निवासी: कटनी, मध्य प्रदेश) एवं उनके बहनोई रामप्रसाद साह को ट्रेन में नशीला चना खिला कर बेहोश कर दिया गया और उनके पास से दो मोबाइल फोननव हजार रुपये नकद की लूट कर ली गई।

गनीमत रही कि गांव की ही एक जान-पहचान की महिला रिश्तेदार भी ट्रेन में सफर कर रही थी, जिसने बेहोशी की हालत में दोनों को ढूंढ निकाला और परिजनों को सूचना दी। तत्पश्चात निजी वाहन से दोनों को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति फिलहाल स्थिर और बेहतर बताई जा रही है।

लालो साह ने बताया कि उनकी बेटी को लिवाने के लिए दामाद और बहनोई जबलपुर से ट्रेन में रवाना हुए थे। ट्रेन में एक चना बेचने वाले संदिग्ध युवक ने चना में नशीली दवा मिलाकर खिलाया, जिसके बाद दोनों यात्री अचेत हो गए। यह पूर्व नियोजित लूटपाट की घटना मानी जा रही है।

रेलवे व GRP की लापरवाही पर सवाल
इस तरह की घटनाएं रेलवे में बार-बार सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हो पा रहे हैं। यात्रियों को आगाह किया जा रहा है कि अनजान लोगों से खाद्य पदार्थ न लें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत ट्रेन गार्ड या GRP को दें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!