शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज में चोरी, मुख्य द्वार समेत कई कमरों के ताले तोड़े

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर। प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के महदेइया ग्राम स्थित शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज परिसर में रविवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा मुख्य द्वार समेत कई कमरों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य विद्या सिंह ने स्थानीय थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
प्राचार्य द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार 16 अगस्त की मध्य रात्रि करीब 12:45 बजे से 1:45 बजे के बीच अज्ञात चोर महाविद्यालय के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर परिसर में प्रवेश किए। घटना के समय महाविद्यालय के दूसरे तल्ले पर रात्रि प्रहरी ब्रह्मा सिंह सो रहे थे।
चोरों ने महाविद्यालय के विभिन्न कमरों के ताले तोड़कर अंदर रखे सामान और दस्तावेजों को अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह महाविद्यालय पहुंचने पर मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद अंदर जांच करने पर प्राचार्य कक्ष समेत अन्य कमरों के ताले भी टूटे पाए गए।
अलमारियों के ताले भी तोड़ दिए गए थे और उन्हें खुला छोड़ दिया गया था। कमरों में रखे कागजात एवं अन्य सामान बिखरे पड़े थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद महाविद्यालय के कर्मियों में हड़कंप मच गया।
प्राचार्य ने अपने आवेदन में बताया है कि महाविद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां दिखाई दी हैं। उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर संदिग्धों की पहचान करने तथा चोरी गए सामान का पता लगाने की मांग की है।
प्राचार्य ने थाना प्रभारी से घटना की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की शीघ्र जांच करने और घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    नागपंचमी पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ऐतिहासिक भीड़ में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    नागपंचमी पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ऐतिहासिक भीड़ में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज में चोरी, मुख्य द्वार समेत कई कमरों के ताले तोड़े

    शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज में चोरी, मुख्य द्वार समेत कई कमरों के ताले तोड़े

    हासनदाग में नाग पंचमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

    हासनदाग में नाग पंचमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

    गढ़वा में आज भी जीवंत है नाग पंचमी की अनोखी परंपरा, महावीर झंडे के साथ निकलता है जुलूस

    गढ़वा में आज भी जीवंत है नाग पंचमी की अनोखी परंपरा, महावीर झंडे के साथ निकलता है जुलूस

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    error: Content is protected !!